Mpbse mp board result 2025: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 का इन्तजार कर रहे कक्षा 10वीं और 12वीं के लाखों विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी निकल कर आई है। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (mpbse) बहुत जल्द ही 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। छात्र एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर चैक कर सकते हैं। इस आर्टिकल में एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 (mp board result 2025) से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट दी गई है यदि आप भी 10वीं या 12वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है।
Mpbse mp board result 2025 (एमपीबी एसई एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025)
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा के करीब 17 लाख विद्यार्थी है जो अपने परिणाम को लेकर उत्सुक है। आपको जानकारी हेतु बता दें कि एमपी बोर्ड ने अब तक एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की तारीख ( mp board result 2025 date) सुनिश्चित नहीं की है। परन्तु बहुत जल्द छात्रों को यह खुशखबरी मिलने वाली है। क्योंकि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं की चैकिंग का कार्य लगभग 70-80 % तक हो गया है जैसे ही उत्तर पुस्तिकाओं की जाँच पूर्ण हो जायेगी उसके तुरन्त बाद ही रिजल्ट बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 10-15 दिनों में रिजल्ट तैयार कर घोषित कर दिया जायेगा।
Mpbse mp board result 2025 kab aayega ( एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आयेगा)
जैसा की आपको जानकारी होगी कि मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (mpbse) कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ घोषित करता है। रिजल्ट घोषित करने में एमपी बोर्ड 45-50 दिनों का समय लेता है। बात करें विगत वर्षों की तो सत्र 2024 में एमपी बोर्ड ने 24 अप्रैल को 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था क्योंकि 2024 में परीक्षा भी फरवरी में आयोजित की गई थी। इसके अलावा सत्र 2023 में कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 मई को घोषित किया गया था। इस प्रकार विगत वर्षों के अनुसार इस वर्ष भी एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 (mp board result 2025) मई माह के अंत तक घोषित होने की संभावना है।
How to check MP Board Result 2025 ( एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे चैक करें)
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 (mpbse mp board result 2025) घोषित होने के पश्चात् छात्र घर बैठे अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जी हां कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट चैक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें –
- सबसे पहले छात्रों को एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर रिजल्ट विकल्प का चयन करें और अपनी कक्षा का चयन कर लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक होते ही नया पेज ओपन होगा जहां रोल नंबर और एप्लीकेशन नम्बर दर्ज करने के विकल्प होंगे।
- रोल नंबर और एप्लीकेशन नम्बर दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- कुछ ही समय में आपका रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा। जहां से छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
निष्कर्ष:
mpbse mp board result 2025 जारी होने का समय नजदीक आ रहा है, परन्तु रिजल्ट को लेकर एमपी बोर्ड ने कोई टिप्पणी नहीं की है और न ही कोई आधिकारिक सूचना जारी की है। उक्त जानकारी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्राप्त जानकारी के आधार पर बताई गई है। जैसे ही बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त होती है तुरन्त अपडेट किया जायेगा। छात्रों को समय समय पर एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जानने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।